अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

O – परिजनों में लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी मोरवा पुलिस


सिंगरौली (मध्यप्रदेश) । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका बस्ती में शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हत्या की जानकारी उसके पति को तब लगी जब वह देर रात उसके कमरे में गया। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। महिला ने साड़ी बांधकर पंखे से खुदकुशी कर ली थी। देर रात आस पड़ोस समेत मोरवा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शिवांगी भास्कर की शादी वर्ष 2019 की जून माह चटका निवासी संजीव कुमार से हुई थी। इनका तीन वर्षीय एक पुत्र भी है। घटना के बाद मृतका के ससुर लालचंद साकेत ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई की उनका पुत्र शाम करीब 5 बजे ड्यूटी से घर आया था और खाना खाकर सो गया था। जब वह रात करीब 11 बजे कमरे में गया तो देखा कि उसकी पत्नी शिवांगी पंखे से लटकी हुई है। हल्लागुहार कर उसने सबको बताया जिसके बाद उन्होंने उसे नीचे उतारा, पर तब तक उसने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद शिवांगी के पिता को इसकी सूचना दी गई। शनिवार को मृतिका के पिता त्रिभुवनराम भास्कर भी पहुंचे। जहां अपनी बच्ची का शव देखकर उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा दिया। इधर मोरवा पुलिस की माने तो आत्महत्या का कारण अज्ञात है। उन्होंने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु भिजवाया दिया है, और मामले में विवेचना में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?