बाल्टी के वार से पत्नी की मौत, आरोपी पति 10 घंटे में गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, जेल भेजा गया”

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के करहिया गांव में शनिवार को खाना बना रही पत्नी पर पति ने घर में रखी बाल्टी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।मामला क्या है
करहिया गांव निवासी संतलाल पुत्र स्व. मेहीलाल गोड़ का शनिवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी पनमति (30) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान संतलाल ने घर में रखी बाल्टी से पत्नी पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल पनमति की चीख-पुकार सुनकर धान की रोपाई करने जा रहे परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर ले गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पनमति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकीय मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। बताया गया कि मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। घर में पति-पत्नी, तीन बच्चे और एक वृद्ध मां रहते थे जो आंखों से दिखाई नहीं देती। मां की मृत्यु और पिता के जेल जाने के बाद तीन बच्चों के लालन-पालन को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मु0अ0सं0-98/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर रविवार सुबह 8:22 बजे पुलिस टीम ने आरोपी संतलाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, लिलासी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल रामजीत बिन्द शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Leave a Comment

1533
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?