बहेरा के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय युवक शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“भाई से कहासुनी के बाद उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी”

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय युवक ने बहेरा के पेड़ पर मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। रासपहरी निवासी विजय पुत्र हरदेव (40) घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में धान की रोपाई के लिए जुताई कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे उसके चाचा मिश्री लाल, जो पास के खेत में धान की रोपाई करा रहे थे, की नजर अचानक विशाल बहेरा के पेड़ पर पड़ी। पेड़ पर विजय को लटका देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।सूचना पर लिलासी चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पेड़ काफी विशाल होने के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की कुछ देर पहले अपने भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?