टिपर को बचाने में बालू लदी हाइवा ट्रक पलटी, चालक को आयी हल्की चोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  चोपन थाना क्षेत्र के नवटलिया के सलईबनवा पूर्वी तेलगुडवा से कोन मार्ग के पुलिया के पास 18 चक्का हाइवा टीपर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी, हाइवा चालक को हल्की चोट आयी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को चोपन थाना क्षेत्र के नवटलिया  सलईबनवा पूर्वी तेलगुडवा से कोन मार्ग के पुलिया के पास 18 चक्का हाइवा टीपर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गहरे खाई में गिर कर पलट गया, जिसमें हाइवा चालक रमेश पाल पुत्र मटुकधारी 35 वर्ष, निवासी दुबाल लालगंज मिर्जापुर जो कि कोटा के तरफ से बालू लोड कर कुशीनगर जा रहा था। तभी नवटलिया के सलईबनवा पूर्वी पुलिया के पास सामने से आ रही टीपर को बचाने के चक्कर में हाईवा अनियंत्रित होकर खाई में गिर कर पलट गई।

Leave a Comment

1491
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?