हम जगमग करते सबको रहते भले अंधेरे में….कवित्री डॉ सत्यमवंदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O म्योरपुर में अखिल भारतीय अटल काव्य निशा का आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर/ ब्लॉक के कस्बा स्थित बिरला विद्या इंटर कालेज परिसर में बुधवार की रात जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मंच के तत्वाधान में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों ने रचनाओं के जरिए श्रोताओं को रात हंसाते और गुदगुदाने के साथ गंभीर मुद्दों पर सोचने को मजबूर किया।शिक्षक और युवा कवि यथार्थ विष्णु ने जिले की समस्या को रखते हुए ए पंक्तियां प्रस्तुत की..हम जगमग करते है सबको, रहते भले अंधेरे में, नाम हमारा सोनभद्र है दीपक जैसी हालत है। राजस्थान से पधारे सुरेंद्र सार्थक ने .खुले आकाश में अपनी कमाई छोड़ देते है, माठा से पेट भरते है मलाई छोड़ देते है। नागपुर से आए मुकेश मनमौजी ने देश को खोखला करने वालों पर गहरी चोट करते हुए ये पंक्तियां प्रस्तुत की.. इधर से टूटा है,उधर से फूटा है ।ये हिंदुस्तान है इसे भ्रष्ट नेताओं ने लुटा है। फतेपुर से पधारे हास्य कवि समीर शुक्ल ने .मन की मैल मिटे न पावे, पुजी लियब पंडी पंडा, प्रस्तुत की, गोरख पुर की कवित्री डॉ सत्यमवंदा ने प्रेम रस का गीत प्रस्तुत करते हुए.. तेरे जीवन में पहले सी रवानी हो नहीं सकती, मेरी जैसी कोई तेरी दीवानी हो नहीं सकती,।देश की एकता अखंडता और कौमी एकता के गीतों के लिए देश में मशहूर शायर अहमद आजमी ने .जमी मेरी गगन मेरा, फूलों का चमन मेरा,जहां सब मिल कर रहते है वही वतन मेरा प्रस्तुत की।स्थानीय भाषाओं पर देश में विख्यात लखन रम जंगली ने आदिवासियों की स्थिति को रेखांकित किया और कहा टाटी कर आड ने,आ बेटवा जवान हो,कहा मिले अंगना.. प्रद्युम्न त्रिपाठी ने सभी को मिल जुल कर रहने की सलाह देते हुए ये पंक्तियां पढ़ी.. रहे मिलजुल करके,सभी आदमी बन कर.संचालन कमलेश राज हंस ने करते हुए ये रचना पढ़ी छोटे चोर धुर्मा जेल में और बड़े चोर जेल का उद्घाटन करते है ।इसके पूर्व कवि सम्मेलन में कवियों का परिचय और स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव, और उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने करते हुए पूर्व प्रधान मंत्री अटल के जीवन और आदिवासी जीवन शैली पर विचार व्यक्त किया उन्हें एकलव्य सम्मान से राजहंस ने सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल,खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र,प्रेमचंद यादव, दीपक सिंह, ओंकार नाथ पांडेय,
रविकांत,अजय आग्रही,सुनील अग्रहरि,कुलदीप सिंह, वकील अहमद,पंकज सिंह, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

फोटो

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?