पावर प्लांट के आसपास स्थित गांव व शहर को मिले सस्ती दर पर बिजली:विजय शंकर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र। प्रदेश के सबसे पुराने पावर प्लांट ओबरा से सटे गांव और नगर ओबरा, डाला व चोपन को सस्ती बिजली मिले जिसकी मांग को लेकर अहिंसा सेवा पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। 

हस्ताक्षर अभियान चला रहे अहिंसा सेवा पार्टी के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि पावर प्लांट से होने वाले प्रदूषण से आम जनता के जीवन स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है कम आयु में युवाओ को गम्भीर बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। जनकल्याण की सारी सुविधाओ से बंचित स्थानीय आवाम को न ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा है और छात्रों के लिए न ही बेहतर शिक्षा ब्यवस्था। परेशानी झेल रही आवाम मंहगे दर पर बिजली खरीदती है वो भी पूरे महीने भर नही मिलती पूरे दिन के घण्टे भर भी रहती। बिलिग भुगतान प्रक्रिया भी बहुत ही जटिल होने से पीसीएल उपभोक्ता असन्तुष्ट व परेशान रहता है।

अहिंसा सेवा पार्टी जनता की चुनी सरकार से मांग करती है कि सस्ते दर पर खरीदी बिजली आवाम को भी सस्ते ही दर पर मिले। संगठन इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहा है।

हस्ताक्षर अभियान में संगठन के आकाश जयसवाल, आनंद तिवारी , वीरेंद्र शर्मा , अंतु कुमार , अशोक कुमार , संदीप कुमार , संजय ,  महेंद्र कुमार, अफजल अहमद , विनोद कुमार , राजेन्द्र भारती इत्यादि व्यापारी व छात्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?