जर्जर पुलिया दे रही हादसों को न्योता, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सहिजन कला के ग्रामीणों ने, तत्काल मरम्मत की मांग

चुर्क, सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के सहिजन कला गांव स्थित नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 4 में सूर्यनाथ पटेल के घर के पास बनी वर्षों पुरानी पुलिया पूरी तरह जर्जर होकर टूट चुकी है। इस पुलिया से सहिजन कला सहित आसपास के लगभग 20 गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लगातार आवागमन से कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की हालत लंबे समय से खराब है और अब यह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग एवं नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज द्वारा मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। टूटी पुलिया के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर सताता रहता है।बढ़ते खतरे को देखते हुए शुक्रवार को ग्रामीण एकत्रित हुए और जर्जर पुलिया के विरोध में प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल मरम्मत एवं नई पुलिया के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और कोई दुर्घटना हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में शंकर यादव, सत्य प्रकाश, लवकुश, एस. प्रीतम, राजेंद्र प्रसाद, अभिनव, संजय कुशवाहा, जगदीश मौर्य, रामसमुझ मौर्य, तेज बहादुर मौर्य, संतोष मौर्य, राजेश मौर्य, अलगू प्रसाद, रविंद्र कुमार, रामविलास विश्वकर्मा, सूर्यनाथ पटेल, बुंदर सिंह तथा अजय भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?