काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन पर हुआ विविध कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह का समापन कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य तरीके से किया गया


काकोरी ट्रेन एक्शन‘ के अवसर पर क्रान्तिकारियों के सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकार के सांस्कृति व नाटक की सुन्दर प्रस्तुति

काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित बनायी गयी रंगोली

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लखनऊ से सम्बोधन का जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सम्बोधन को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय सहित स्कूल के छात्र-छात्राओ ने सुना।

वही इस कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में शुभारंभ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर व माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि शाहजहांपुर और लखनऊ के बीच काकोरी नामक स्टेशन के पास 09 अगस्त 1925 को अंग्रेजी खजाने को क्रांतकरियो ने लूटा था। क्रान्तिकारियों ने ट्रेन एक्शन की इस कार्यवाही से स्वतंत्रता आन्दोलन को गति दी। इसी के उपलक्ष्य में यह शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस काण्ड में प्रमुख कान्तिकारी में राम प्रसाद बिस्लिम, अशफाक उल्ला खाॅ, राजेन्द्र लहडी, रोशन सिंह, चन्द्र शेखर सिंह आजाद ने प्रमुख भूमिका अदा की।

इस क्रान्ति का प्रमुख उद्देश्य स्वतंत्रता आन्दोलन में धनराशि की कमी को पूरा करना था, जिससे कि देश की आजादी के आन्दोलन को और मजबूती दी जा सकें।

इस मौके पर सरस्वती वंदना-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राबर्ट्सगंज, नाटक-कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, देशभक्ति नृत्य-सुहानी और साथी, कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी, भाषण-ज्योति उच्च प्राथमिक विद्यालय छपका व साधना कंपोजिट विद्यालय रौप द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के घटना के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्रागण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?