मंदिर में तोड़फोड़, हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त  अराजक तत्वों की करतूत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव स्थित शीतला मंदिर परिसर में शनिवार सुबह तोड़फोड़ की घटना से हड़कंप मच गया। पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने हनुमानजी की खंडित मूर्ति, टूटा शिखर और जमीन पर बिखरे अवशेष देखे। आरोप है कि मूर्ति का हिस्सा नाली में फेंक दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अराजक तत्वों ने मंदिर के घंटे व धार्मिक झंडे भी उखाड़कर खेत में फेंक दिए। घटना की सूचना फैलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई होगी। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रघुनाथपुर में भी हनुमानजी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर एसपी से बात की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर और धर्मदासपुर में यह लगातार तीसरी घटना है। यह धार्मिक भावना भड़काने की साजिश है, जिसका जल्द पर्दाफाश होना चाहिए। इस दौरान चुर्क मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पाठक, भोला सिंह, संतोष जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से इलाके में तनाव है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या इसके पीछे माहौल बिगाड़ने की कोई बड़ी साजिश है।

Leave a Comment

1483
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?