अशासकीय व वित्तविहीन शिक्षकों ने किया एक दिवसीय बिगनर कोर्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जिला पुस्तकालय में विभिन्न विद्यालय राजकीय ,अशासकीय, तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक शिक्षकों ने एकदिवसीय बिगनर कोर्स सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर राजेश कुमार प्रजापति, DOC सुनील कुमार सिंह, DDC , स्काउटर ट्रेनर सत्यनारायण कनौजिया, अमर सिंह, आईटी कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार सोनी द्वारा प्रशिक्षण का कार्य संपन्न कराया गया। यह एकदिवसीय बिगनर कोर्स का प्रशिक्षण जयराम सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक के देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंत में डॉ प्रबोध कुमार सिंह जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट गाइड , संतोष कुमार मौर्य जिला सहायक सचिव भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश सोनभद्र द्वारा स्काउट और गाइड के महत्व को बताया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक व dc अरविंद सिंह चौहान द्वारा सभी विद्यालयों को आदेशित किया गया कि स्काउट और गाइड के कार्यक्रम को अपने विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ कराते रहे जिससे बच्चों में एक देश प्रेम और सेवा भाव उत्पन्न हो।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?