बेरोजगारी,महिला सुरक्षा,किसानों की कर्ज माफी होगा प्रमुख मुद्दा:श्यामलाल पाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मझवां विधानसभा उप चुनाव में बोले सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

मिर्जापुर(उप्र)। जनपद में मझवां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का मझवां विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।

मझवां क्षेत्र के बँधवा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एमएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही गठबंधन चुनाव मैदान में है।


प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय ने कहा कि भाजपा राज में मँहगाई बेलगाम हुई है। शासन प्रशासन बौना साबित हो रहा है, अधिकारी मनमानी कर रहे है। सत्ता का कोई डर उनके अन्दर दिखाई नही दे रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने के लिये हमे एकजुट होकर आगे आना होगा।


मझवां विधानसभा के प्रभारी व चन्दौली के सांसद विरेन्द्र सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर, मस्जिद, हिन्दू व मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

जनसभा को सम्बोधित करने वालो में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, रमेश चन्द्र बिन्द, झल्लू यादव, जगदम्बा सिंह पटेल, प्रभु नारायण यादव, लक्का यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?