अनियंत्रित बाइक सवार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर एक युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बीजपुर (सोनभद्र)। बकरिहवा गांव में देर शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दिया । बाईक की टक्कर में एक युवक को गम्भीर चोट आयी है मौके पर मची चीख पुकार मच गयी, चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, एम्बुलेंस से बभनी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 20 निवासी नधिरा थाना बभनी किसी काम से बकरिहवा आया था वह शाम को वापस घर जा रहा था  बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह शिवम संकल्प विद्यालय के पहले सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में युवक को गम्भीर चोट आयी है। मौके पर पहुँची बीजपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा बभनी पीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया । खबर लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?