अनियंत्रित बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

O- विंढमगंज क्षेत्र के एनएच-39 पर दोपहर में हुआ हादसा, घायल को जिला अस्पताल रेफर

विंढमगंज (सोनभद्र) । सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एनएच-39 दुद्धी–विंढमगंज मार्ग पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर हादसे को जन्म दिया। एक अनियंत्रित बाइक दो अन्य बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे जा गिरी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान भोलू (22 वर्ष) पुत्र तेजबली, निवासी पकरी थाना विंढमगंज के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सीएचसी दुद्धी भेजवाया गया।

जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद दोनों अन्य बाइकों के सवार बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?