म्योरपुर में पिकअप और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर सुपाचुंआ गांव के भुक्कू पहाड़ी के समीप सोमवार दोपहर में बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान बभनी थाना क्षेत्र के जुर्रा गांव निवासी अजय 16 वर्ष पुत्र रामसाय और उसका दोस्त घनखोर निवासी राबिंश 19 वर्ष पुत्र रामखेलावन के रूप में हुई। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल राबिंस का इलाज सीएचसी म्योरपुर में चल रहा है। घायल राबिंस ने बताया कि वे बाइक द्वारा म्योरपुर से वापस अपने घर जा रहे थे तभी वे भुक्कू पहाड़ी के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टकरा गये। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार नशे की हालत में काफी तेज रफ्तार में थे, इसी कारण वे पिकअप के पिछले हिस्से से टकरा गये। इस दौरान उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?