राजन
लूटकांड में कुल तीन बदमाश हो चुके है गिरफ्तार
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प की लूट से सम्बन्धित दो शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है,मुठभेड़ के दौरान दोनो ही बदमाश घायल हुए है जिनका उपचार मण्डलीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में कुल तीन बदमाश गिरफ्तार किये जा चुके है।इन दोनों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा लूट की धनराशि 59040 रूपये बरामद किया गया है।
01 दिसम्बर की रात्रि को लालगंज थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ज्ञान गंगा फीलिंग स्टेशन में अज्ञात दो बदमाश द्वारा तमंचा दिखाकर कैश काउण्टर से कैश लेकर फरार होने की घटना को आज अंजाम दिया गया की था। वही पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा फील्ड यूनिट व थाना लालगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के नेतृत्व में एसओजी,सर्विलांस टीम व थानाध्यक्ष लालगंज को निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देश के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना लालगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सुचना के आधार पर आज थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम पगार के पास आरोपी रोशन पटेल पुत्र फौजदार पटेल निवासी मिश्रलहोली थाना कोतवाली देहात मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के तहत संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत चितांग मोड़ आर्मी कम्पाउण्ड के पास से पुलिस मुठभेड़ में घटना से सम्बंधित दो बदमाश विशाल बिन्द उर्फ रंगीलाल पुत्र शोभा बिन्द निवासी राजपुर आमघाट थाना पड़री और नीलय सरकार उर्फ बंगाली दादा पुत्र निर्मल सरकार निवासी बाइरगाजी जनपद नादिया पश्चिम बंगाल, हालपता – देवापुर पचवल थाना को0देहात को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान गिरफ्तारी बदमाशो द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है । पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार बदमाशो को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर भिजवाया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा स्थिति सामान्य बताई गयी ।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 302 बोर (डबल बैरल) तीन जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक मिस कारतूस, एक कटारी (अवैध चाकू), लूट का धनराशि 59040 रूपये तथा एक होन्डा साइन मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद किया गया।
उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
इस बदमाशो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व सर्विलांस मय पुलिस टीम , थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना लालगंज शामिल रहे।







