दो बाइको की आमने-सामने टक्कर,अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(यूपी)। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के लालगंज घोरावल मार्ग पर स्थित कलवारी बाजार में मंगलवार की रात दो बाइको की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से चोटिल हो गया , जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मड़िहान लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कोटवां घीसाराम गांव निवासी 50 वर्षीय गोपाल बाइक पर सवार होकर कलवारी बाजार समान लेने गया था रात साढ़े आठ बजे के करीब बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रहा था कि घोरावल की तरफ से आ रहा बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई दुर्घटना के बाद गोपाल सड़क पर गिरकर लहुलूहान हाल में पड़ा था चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचें स्थानीय लोग घायल अधेड़ को सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक राधेश्याम बर्मा ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।


वही सड़क दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार चोटिल होने के बाद मौके से भाग निकला। सीएचसी के चिकित्सक द्वारा पुलिस को भेजे गए मेमो पर शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। परिजनों को व्यक्ति के मौत की खबर लगते ही अस्पताल पहुंचे जहाँ रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है सभी अविवाहित है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?