चार साल से बंद हाईमास्ट लाइट, ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के आश्रम मोड़ पर बीते चार साल से भी अधिक समय से हाई मास्ट लाइट बंद पड़ी हुई है। स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बताया कि हाई मास्ट लाइट खराब होने की वजह से रात में विषैले जीव जंतुओं जैसे सांप, बिच्छू के दुकान के अंदर आने का खतरा शाम होने के बाद किसी भी समय बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि विकासखंड म्योरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सांप काटने का मामला अकसर आता ही रहता है। इन विषैले जीव जंतुओं के काटने से जहां लोगों की मृत्यु हो जाती है एवं अगर लोग जीवित भी रहते हैं तो कई तरह की परेशानियां होती हैं। स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बताया कि पं गोविंद वल्लभ पंत जी की प्रतिमा के पास लगा हाई मास्ट लाइट हिंडालको रेणुकूट के अधिकारियों द्वारा कुछ वर्षो पूर्व उद्घाटन किया गया था, जो बीते चार साल से अधिक समय से ऊपर हो गया हैं लेकिन यह रात के समय बंद रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इसे चालू करवाने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण विजय कुमार, युवा समाजसेवी प्रशांत दुबे (बाबा), विशाल, बबलू पनिका, विनीत मोदनवाल, शाह मोहम्मद, मुकेश कुशवाहा, मो इस्माइल, अशोक, केशव, विष्णु अगृहरि, सुनिल सोनकर, प्रवीण (गुडडु) यादव, सौरभ मद्धेशिया, अमन कश्यप, किशन, संजय भारती, सूरज अगृहरि, विक्की आदि लोगों ने अपनी आवाज उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?