लैगिंक समानता की चुनौतिया एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में “राष्ट्रीय सेवा योजना” के तत्वावधान में मिशन शक्ति फेज: 5 अभियान के अन्तर्गत “लैंगिक समानता की चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शालिनी सिंह प्राचार्य जीआईसी शक्तिनगर उपस्थित रहीं।

मिशन शक्ति फेज:5 के कोर उद्देश्य “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” के अनुपालन में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शालिनी सिंह को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में स्वयं को एनएसएस का पूर्व- स्वयं सेविका बताया और इस कार्यक्रम में सहभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा स्थानीय छात्र-छात्राओं से इसमें सशक्त सहभाग का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शालिनी श्रीवास्तव (कवियित्री) एनसीएल खड़िया ने महिला सशक्तिकरण को समर्पित कविता-पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यशाला में की-नोट स्पीकर (मुख्य वक्ता) के तौर पर डाॅ मनिंदर कुमार डिसूजा समाजकार्य विभाग ने लैंगिक भेदभाव और सामाजिक व्यवस्था पर गहन विचार प्रस्तुत किया। जेन्डर जनित व्यवहार को बदलने के अभियान में मिशन शक्ति और एनएसएस के योगदान की सराहना की।

छात्रा ज्योति ने ‘बेटी पूछती जीने का अर्थ’ का मार्मिक गायन प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन में प्रतिभा सिंह, डॉ रागिनी श्रीवास्तव, डॉ अपर्णा त्रिपाठी, डाॅ आनंद प्रिया सिंह,डॉ छोटेलाल प्रसाद, डॉ मनोज कु गौतम, प्रशांत कु विश्वकर्मा, अमित सिंह, किशोरी, ग्रेसी, जुली, प्रिया, खुशबू , लक्ष्मी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनोद कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी इकाई तृतीय ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?