सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर पर होली महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति एवं संचालक प्रधान पुजारी टिम सुबास गिरी प्रधान पुजारी शिवद्वार धाम के शकुशल सहयोग से हिमांशु गिरी, शिवम गिरी, सूर्यकांत दुबे, राघवेंद्र गिरी ने प्रातः मंगला आरती का प्रारंभ भस्म आरती रंग गुलाल के साथ शुरू की।
दिन भर प्रसाद वितरण में मिश्राबू, ठंडई, भांग, गोझिया, मिठाइयां आदि भक्तों में अनवरत बांटा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कार्यक्रम रंगभरी एकादशी पर इस कार्यक्रम कि बैठक आहूत कि गई थी जिसमें शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति एवं प्रधान पुजारी टिम कि समन्वयक बैठक में सर्वसहमति से होली महोत्सव मनाने का रूप रेखा तय हुआ।
समिति कि ओर से श्रीकांत दुबे एवं पुजारी सुबास गिरी ने अपनी बाइट देते हुए देश वासियों को होली महापर्व कि हार्दिक शुभकामनाए देते हुए लोककल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये।







