महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी दबोचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – गौरव पांडेय

रामगढ़ (सोनभद्र) । महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

थाना पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान महिला अपराध से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सत्येंद्र पुत्र पुनवासी, निवासी ग्राम बरबसपुर तथा अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय राजाराम, निवासी ग्राम बेलाही थाना पन्नूगंज के रूप में हुई।

दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर, मानवाधिकारों के निर्देशों का पालन करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुरली यादव, उपनिरीक्षक श्रीकांत राय, हेड कांस्टेबल देवेंद्र नाथ पांडेय, महिला कांस्टेबल सुनैना गोंड और महिला कांस्टेबल कात्यायनी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?