नौगढ़ के नरकटी गांव के पास बाइक-नीलगाय की टक्कर, तीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के नरकटी गांव के पास सोमवार को नीलगाय से मोटरसाइकिल टकराने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे में गौरहीं गांव निवासी बलवंत (19), उर्मिला (40) और फुलेसरी (60) सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई और बाइक सवार उसे बचा नहीं सके।

राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉ. सुनील सिंह ने बलवंत और उर्मिला का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी, जबकि फुलेसरी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल चकिया रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?