अमित मिश्रा
एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग, तिलक समारोह से लौट रहे थे
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर बीती रात को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया।एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर मीडिएट कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह मौर्य भी शामिल हैं। उनके साथ उनके भाई कमला सिंह मौर्य और रिश्तेदार प्रेम मौर्य की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी चौकी इलाके का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश जारी है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिन्दुआरी चौकी इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हुआ एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर मीडिएट कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह मौर्य, उनके भाई कमला सिंह मौर्य और रिश्तेदार प्रेम मौर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी
हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है।
इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत हिंदूवारी चौकी तिराहे पर एक ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा सभी को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शवों को मोर्चरी भेज दिया।






