राबर्ट्सगंज लायंस क्लब  ने आयोजित किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार 26 मार्च को मैनेजर हेमराज यादव, डॉ श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ विक्रम सिंह, सुशील मिश्रा, दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह, कुंवर सिंह व टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 62 मरीज चित्रकूट भेजे गए।
जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रटरी किशोरी सिंह, दया सिंह, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता, घनश्याम दास सिंगल, अशोक गुप्ता, मुकेश कुमार जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं।
58 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया और दवा दी गई। 26 फरवरी 2026 तक 4172 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है और 8780 मरीजों की जांच हो चुकी है।
अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने कहा कि आज के आयोजन में मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। राधिका सिंह, हरीश अग्रवाल, दया सिंह, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, जय कुमार केशरी, अभय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे। 224 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?