परिवहन विभाग-यातायात पुलिस की ऑटो व ई रिक्शा पर बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

13 ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों हुए सीज व 50 वाहनों का हुआ चालान

O यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत आज यातायात प्रभारी यातायात अविनाश कुमार सिंह व एआरटीओ धनबीर यादव द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र में संयुक्त रुप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ई-रिक्शा वाहन, ऑटो रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के नम्बर प्लेट सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर /प्रेशर हॉर्न आदि प्रकरणों में वाहन चालको का सत्यापन किया गया।

चेकिंग के दौरान वाहन चला रहे नाबालिक लड़को, बिना वैध कागजात एवं बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चला रहे 13 ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों को सीज और 50 वाहनों का चालान किया गया । इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?