संगठन की मजबूती को लेकर बैठक में व्यापारियों ने दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कोन की मासिक बैठक बुधवार को कोन बाजार में एक निजी प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार तथा व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।


अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी वातावरण में व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहने और नियमित संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। उनका कहना था कि सामूहिक निर्णय एवं पारदर्शी कार्यशैली से ही व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा संभव है। बैठक में सदस्यता अभियान को और गति देने तथा नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर सहमति बनी।


बैठक में आगामी होली मिलन समारोह के आयोजन पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय स्वरूप देने के लिए तिथि, स्थल एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन हुआ। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान कोन-विंढमगंज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की। सदस्यों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की मांग की, ताकि बाजार की गतिविधियां बाधित न हों।


इस बैठक में संरक्षक लक्ष्मी कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, रामनिहोर गुप्ता,उमेश,रमेश,राहुल,आनंद सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?