भूसा लोडकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक की मौत, तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छत्तीसगढ़ केनवारी से नधिरा आते समय शीश टोला जंगल में मोड़ के पास हुई घटना

ट्रैक्टर पलटने के बाद लगी आग चालक चालक हो गया कंकाल

बभनी (सोनभद्र) । छत्तीसगढ़ केनवारी से भूसा लादकर नधिरा बभनी आते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शीश टोला जंगल में मोड़ के पास पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के बाद आग लग गई और नीचे दबा चालक जलकर कंकाल मे तब्दील हो गया। वहीं अन्य तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार भीम सिंह 30 पुत्र लक्षनधारी निवासी नधिरा छत्तीसगढ़ केनवारी से भूसा लादकर नधिरा बभनी आ रहा था।जब वह शीश टोला जंगल में पहुंचा तो मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसी के नीचे दब गया जबकि ट्रैक्टर पर बैठे अन्य तीन लोग श्यामपति,गुड्डी व एक और दूर जा गिरे उन्हें भी चोटें आईं।उधर ट्रैक्टर के पलटते ही आग लग गई भीम बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था लेकिन लोग उसे बचा नहीं सके। देखते ही देखते वह जलकर कंकाल हो गया।कुछ देर बाद गांव के लोग पहुंच गए और किसी तरह आग बुझाने में सफल रहे। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लगता है बैटरी के शार्ट सर्किट से आग लग गई जांच की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?