नेशनल हाइवे से पटरी गायब, आये दिन हो रहे हादसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर सवाल, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षित पटरी निर्माण की मांग

विण्ढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 रीवा -रांची मार्ग स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवाही में स्थित एक बार फिर गंभीर सड़क हादसे का गवाह बना। बुद्धवार की भोर करीब 4 बजे घने कोहरे के बीच कोयला लदा 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरी खाई में पलट गया। यह हादसा घिवाही निवासी अशोक यादव के घर के पास हुआ। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को हल्की चोटें आईं।


मौके पर मौजूद खलासी बबलू कुमार ने बताया कि वे लोग खड़िया से कोयला लोड कर कोडरमा की ओर जा रहे थे। भोर के समय घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान सामने से एक ट्रेलर आ गया, जिसे साइड देने के प्रयास में सड़क किनारे पटरी न होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। आए दिन यहां छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इसका मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर मजबूत और सुरक्षित पटरी का न होना है। हल्की सी चूक या कोहरे में दृश्यता कम होने पर वाहन सीधे खाई में जा गिरते हैं। इसके बावजूद अब तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


ग्रामीणों और राहगीरों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से तत्काल इस मार्ग पर सड़क किनारे सुरक्षित पटरी, क्रैश बैरियर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। यह हादसा पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?