आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वाधान में बुधवार से राब‌र्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार हुआ और आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।काशी रत्न पं0 सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक महामंत्री सुशील पाठक ने किया। यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ पूजन अर्चन के कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया। महायज्ञ की पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की सावधि प्राण प्रतिष्ठा आचार्य सन्तोष कुमार द्विवेदी के साथ पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनील कुमार पाण्डेय, पं0 यशवंत पांडेय ने सम्पन्न कराई। नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में बुधवार को राम जन्मोत्सव की झांकी निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु तिवारी, विमलेश सिंह, संरक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, अयोध्या दुबे, संगम गुप्ता, डॉक्टर कुसुमाकर, रामसकल चौबे, राम अवध मिश्रा, राजेश जायसवाल, मन्नू पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?