अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के ओबरा स्थित गांधी मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवे दिन का पहला मुकाबला एलेवन स्टार बनाम राम मंदिर ओबरा के बीच खेला गया। यह मैच निर्धारित 8 ओवर के मुकाबले में एलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, राम मंदिर ओबरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 54 रनों का लक्ष्य रखा,राम मंदिर ओबरा के सबसे सफल बल्लेबाज वैज खान रहे जिन्होंने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। एलेवन स्टार के सबसे सफल गेंदबाज नैतिक रहे रहे,जिन्होंने अपने 2 ओवर में 2 रन देकर 4 विकेट झटके।
वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवन स्टार की टीम 42 रन ही बना सकी, एलेवन स्टार के सबसे सफल बल्लेबाज ऐजाज रहे जिन्होंने सर्वाधिक 18 रन बनाए बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका। राम मंदिर ओबरा के सबसे सफल गेंदबाज दीपक और जैद रहे जिन्होंने क्रमशः दो दो विकेट लिए। राम मंदिर ओबरा ने यह मुकाबला 11 रनों से जीत लिया और एलेवन स्टार को इस प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रोशन सिंह नेपाली के द्वारा राम मंदिर ओबरा के खिलाड़ी वैज को दिया गया।
दूसरा मुकाबला रेलवे एलेवन बनाम सुपर लायंस के बीच खेला गया , रेलवे एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, निर्धारित 8 ओवर के मुकाबले में रेलवे एलेवन ने 53 रनों का लक्ष्य रखा,रेलवे एलेवन के सबसे सफल बल्लेबाज सुजल रहे जिन्होंने 11 रन बनाए, वही प्रनव ने 10 रन बनाए, सुपर लायंस के सबसे सफल गेंदबाज सुनील और अशोक रहे जिन्होंने क्रमशः तीन तीन विकेट लिए, जवाब में उतरी सुपर लायंस की टीम 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया, सुपर लायंस के सबसे सफल बल्लेबाज लक्ष्मीकांत और आर्यन रहे जिन्होंने क्रमशः 13 रन बनाए,रेलवे एलेवन के सबसे सफल गेंदबाज अंकित और धर्मेंद्र रहे जिन्होंने क्रमशः दो दो विकेट लिए। रोमांचक मैच मे सुपर लायंस ने यह मुकाबला जीत लिए। इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच सुपर लायंस के आर्यन को दिया गया।
तीसरा मुकाबला पडकी बनाम जी ई वारियर्स के बीच खेला गया, निर्धारित 10 ओवर के मुक़ाबले में जी ई वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करते हुए जी ई वारियर्स ने 84 रन बनाए, जी ई वारियर्स के सबसे सफल बल्लेबाज अमरजीत रहे जिन्होंने 24 रन बनाए वही अजय ने 20 रन बनाये । पकड़ी के सबसे सफल गेंदबाज अमरेंद्र और संतोष रहे जिन्होंने जिन्होंने क्रमशः दो दो विकेट लिए,जवाब में उतरी कि पकड़ी की टीम 46 रनों पर सिमट गई,पकड़ी के सबसे सफल बल्लेबाज कृष्ण गोविंद रहे जिन्होंने सर्वाधिक 16 रन बनाए,बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका,जी ई वारियर्स के सबसे सफल गेंदबाज अमरजीत रहे जिन्होंने 3 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट झटके।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच जी ई वारियर्स के अमरजीत को दिया गया।आज मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह , प्रवीण कुमार व दीपू सिंह रहे, स्कोरिंग की भूमिका में अक्षय पटेल , अफजल अंसारी रहे व तथा संचालन संकट मोचन झा ने किया।
इस मौके पर आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, सोनू राय, आशुतोष सिंह, बृजेश मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रदीप कनौजिया बंटू, आकाश केशरी, अफताब अहमद,विकाश, शनि देव पांडेय,सूर्यप्रकाश चौरसिया,रणजीत तिवारी, धर्मेंद्र कुमार,आकाश केशरी, संदीप,अफजल अंसारी सोनल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।







