शार्ट सर्किट से किसान के घर मे लगी आग,लाखो रुपये का हुआ नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव ने रविवार की देर शाम श्याम नारायण के घर मे अचानक आग लग गयी। जिसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी, जब फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती और आग पर काबू पाती तब तक उनका लाखो रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था।

पीड़ित किसान श्याम नारायण पुत्र स्व . उमा शंकर ने बताया कि शाम लगभग सात बजे अचानक उनके घर मे आग लग गयी। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा लेकिन आग इतनी भयानक थी कि काबू नही हो सकी।
वही जबतक दमकल विभाग के लोग आग पर काबू पाए तबतक उनका लगभग 40 हजार रुपये की सिंचाई पाइप, 20 हजार रुपये का भूसा , 15 हजार रुपये का गेंहू और 5 हजार रुपये का सरसो सहित 30 हजार रुपये का अन्य सामान जिसमे तीन इंच का समर सबल भी नुकसान हुआ है।

वही फायर बिग्रेड के लोगों ने बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताया है।

वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि श्याम नारायण पुत्र स्व.उमाशंकर के घर मे सम्भवतः शार्ट सर्किट से आग लगी,जिसकी सूचना तत्काल उनके द्वारा फायर बिग्रेड को दिया गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कुछ ही समय मे आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक लाखो का नुकसान किसान श्याम नारायण का हो चुका था। जिला प्रशासन को इस आगजनी की सूचना दे दिया गया है ताकि पीड़ित को शासन द्वारा निर्धारित मदद मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?