नौगढ़ के जंगल में तीन मासूम बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब, पुलिस ने शुरू की खोजबीन, परिवार में मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चन्दौली)। सोनभद्र की सीमा से सटे उदितपुर सुर्रा गांव के पास जंगल में तीन मासूम बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि रविवार को उनके तीन बच्चे—प्रतीक (13 साल), प्रतिमा (9 साल) और प्रीतम (6 साल)—बेर खाने के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे।

परिजनों ने पहले तो सोचा कि बच्चे खेल में लगे होंगे, लेकिन जब रात घिरने लगी और कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंता बढ़ गई। रात भर गांववालों ने जंगलों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, मां बेसुध हो गई, तो पिता बार-बार जंगल की ओर दौड़ने लगे।

नौगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें वायरल कर दीं और पूरे इलाके को सतर्क कर दिया गया है। हर गांव में चर्चा है—क्या बच्चे किसी अनजान खतरे में फंस तो नहीं गए हैं या कोई उन्हें बहला-फुसलाकर तो नहीं ले गया.. या फिर जंगल में कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है। बच्चों के गायब होने की खबर मिलते ही नौगढ़ पुलिस एक्टिव हो गयी है, लेकिन लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या मासूम सही-सलामत मिल पाएंगे ? या फिर यह मामला और भी उलझता जाएगा?

पुलिस ने जंगलों में खोजबीन शुरू कर दी है और आसपास के गांवों में भी छानबीन की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि अगर उन्हें कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही बच्चों का पता चल जाएगा। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिलने से लोगों में चिंता बढ़ रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?