राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की तीन छात्राओं ने AKTU मेरिट में बनाई जगह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समृद्धि कुशवाहा ने पाया पहला स्थान, विद्युत अभियंत्रण विभाग के लिए गौरव का क्षण

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के विद्युत अभियंत्रण विभाग ने एकेटीयू की बी.टेक. परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। विभाग की तीन छात्राओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
छात्राओं की उपलब्धि:समृद्धि कुशवाहा , सीजीपीए 9.04 के साथ विश्वविद्यालय रैंक 1, आराधना तिवारी सीजीपीए 8.87 के साथ विश्वविद्यालय रैंक 7,गोमती प्रसाद साहू सीजीपीए 8.85 के साथ विश्वविद्यालय रैंक 9
इस उपलब्धि पर निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का परिणाम है।
विद्युत अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने इसे विभाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत, समर्पण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने विभाग को विश्वविद्यालय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
डॉ. आर. के. पटेल, श्री राम वैस सहित विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?