विशाखापट्टनम से बनारस,अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले तीन श्रद्धालु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


O– आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से पैदल बनारस के काशी विश्वनाथ  व मंदिर एवं अयोध्या के राम मंदिर जाएगें तीनो श्रद्घालु

म्योरपुर (सोनभद्र)
म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रासपहरी मे बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर
आंध्र प्रदेश से पैदल यात्रा पर 1 दिसंबर 2025 को निकले तीन श्रद्धालुयो ने बताया कि हम लोग एक साइकिल के साथ पैदल ही निकले है।आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के 39 वर्षीय के.राजेश,63 वर्षीय नागेश्वर राव,58 वर्षीय महिला जी.लक्ष्मी ने बताया कि हम लोग पैदल ही विशाखापट्टनम से बनारस के काशी विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरो मे एवं अयोध्या जाकर राम मंदिर मे दर्शन करेंगे।तीनो श्रद्धालु जब रासपहरी गांव पहुंचे तो क्षेत्र के समाजसेवी प्रशांत दुबे,और ग्रामीण हरिकिशुन गोड़,दयाराम,किशन लोग आश्चर्य चकित हुए और उनसे पूछा कि आप लोग पैदल ही जांएगे तो उन्होने हंसते हुए कहा कि हां हम लोगो की आस्था भगवान मे है इसलिए हम लोग इस मुकाम तक पैदल ही पहुंचेगे।उसके बाद समाजसेवी प्रशांत दुबे ने उनको नए वर्ष की शुभकामना देते हुए उनके गंतव्य को जाने के लिए कहा और वे लोग निकल गए।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?