बहला फुसला कर लड़की को भगाने  वाले युवक पर मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को सोमवार को दूसरे गांव का एक लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की और लड़का दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है, जिसके चलते लड़का लड़की को भगा ले गया था।

पुलिस ने लड़की की तलाश में सक्रियता दिखाई। पुलिस की सक्रियता देख आरोपी लड़का लड़की को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और इस संबंध में विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?