तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान एकात्मक अभियान का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के ग्राम औरगाई व ग्राम पवर में तीन दिवसीय योग और हार्टफुलनेस ध्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन 27 मार्च से 29 मार्च तक प्रातः आयोजित किया गया। हार्टफुलनेस का एकात्म अभियान प्रदेश सहित देश के आठ राज्यों के गांव एवं शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल ने बताया कि हम सोचते कुछ हैं, बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। एकात्म अभियान का उद्देश्य स्वयं के साथ एक होना है। जब हम स्वयं के साथ एक हो जाते हैं तो सबको एक साथ लेकर चलना बहुत आसान हो जाता है। इससे हमारी पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को बल मिलता है।


भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं कि संसार का हर जीव सुख चाहता है। आंतरिक शांति के बिना सुख नहीं है और यह शांति हार्टफुलनेस ध्यान से तुरंत महसूस होती है। गांव वासियों ने हार्टफुलनेस ध्यान का गहराई से अनुभव किया तथा भविष्य में भी हार्टफुलनेस ध्यान करते रहने की इच्छा जाहिर किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में हार्टफुलनेस प्रैक्टिशनर प्रशांत एवं अचला उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?