किरविल -सहगोड़ा के जंगल में आग से सैकड़ों पौधे जल कर हुये नष्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

वन विभाग की टीम ने साधा चुप्पी

बभनी (सोनभद्र) । वन क्षेत्र के किरविल सहगोड़ा के जंगल में शनिवार दोपहर को आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सागौन के पेड़ों से भरे इस जंगल में आग तेजी से फैल रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग, वन निगम और तहसील प्रशासन को सूचना दी। लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। आग की चपेट में आने से कई सागौन के पेड़ जल गए हैं।वन्य जीव अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। आग से आसपास के गांवों और खड़ी फसलों को भी खतरा बना हुआ है। वन विभाग अभी प्रभावित क्षेत्र का आकलन नहीं कर पाया है। गर्मियों के दिनों में जंगलों में ज्ञान पहली बार नहीं लगा है लेकिन विभाग जंगलों को आग से बचाव का प्रबन्धन पहले कर लेता तो जंगलों में सैकड़ों पेड़ बच जाते लेकिन विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों की मनमानी के कारण लाखों पेड़ आग की भेंट चढ़ जाते हैं।और वन विभाग और वन निगम हाथ पर हाथ धरे रह जा रहे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी डा भानेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की जानकारी नहीं है टीम भेज कर कार्यवाही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?