सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल, दो की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर,सोनभद्र।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव के भुक्कू पहाड़ी के पास म्योरपुर-लिलासी मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। बाइक सवार म्योरपुर के लिलासी से म्योरपुर कस्बे की तरफ जा रहे थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव निवासी 35 वर्षीय विनय पुत्र कृष्ण कुमार बाइक से म्योरपुर जा रहा था। जैसे ही वह भूक्कू पहाड़ी के पास मोड़ पर पहंुचा सामने आ रहे वाहन से बचने के ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ निवासी 17 वर्षीय सोनू तथा 19 वर्षीय वकील पुत्र रामचरन की बाइक टकराई गयी।
इससे तीनों सड़क किनारे बड़े पत्थर से टकरा कर बाइक सहित गड्ढें में गिर गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया। उपस्थित चिकित्सक डा धर्मराज मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू और विनय की हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?