यह चुनाव संविधान बचाने व आने वाली पीढ़ी के भविष्य का है : अखिलेश यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

औरैया(उत्तर प्रदेश)। जिले के विधानसभा क्षेत्र बिधूना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 16 किलोमीटर लम्बा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जो चुनाव होने जा रहा है यह न केवल हमारे भविष्य बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसा होगा उसके लिए भी हो रहा है। उन्होंने कहा एक तरफ बो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक लोग हैं, और दूसरी तरफ हम सब समाजवादी व इंडिया गठबंधन के लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं।

चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिधूना से ऐरवाकटरा तक 16 किलोमीटर लम्बा रोड़ शो किया। अखिलेश यादव हैलीकॉप्टर से करीब एक बजे कस्बा में तहसील के पीछे बने हैलीपेड पर उतरे। जिसके बाद भगतसिंह चौराहे पर पहुंच कर वहां खड़े समाजवादी पीडीए रथ पर सवार हुए। रथ पर सवार होकर सबसे पहले उन्होंने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर समर्थन की अपील की। बिधूना विधानसभा क्षेत्र कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहां से स्वयं अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं।

पीडीए यात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दी, महंगाई दी और कितना अन्याय दिया। कोई वर्ग नहीं बचा जिसे इस सरकार ने अपमानित न किया हो‌। उन्होंने कहा इन लोगों ने भेदभाव के साथ जितना अन्याय कर सकते हैं, किया। कहा की आज खुशी है कि इस बार बिधूना और आसपास के लोगों ने कन्नौज व इटावा लोकसभा सीटों को जीतने का मन बना लिया है।

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज के बाद जब तक वोट ना पड़ जाए, तब तक हमारी मदद के लिए एक एक लोग से सहयोग मांग रहा हूं। कहा कि मैं क्षेत्र में नहीं जा पा रहा हूं, इसलिए हमारे साथी घर-घर जाकर वोट मांगेंगे और सपा व हमें ऐतिहासिक बोट से जिताएंगे।

उन्होंने कहा कि अब तो बुजुर्गों का साथ भी पीडीए के साथ है। कहा कि आज के इस रोड शो में ऐसे लोग दिख रहे हैं, ऐसे बुजुर्ग दिख रहे हैं, जिन्होंने कभी डॉक्टर लोहिया, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) व धनीराम वर्मा के अलावा मुझे भी चुनाव लड़ाया है। उन्होंने कहा कि आप लोग बिधूना तो देखना ही और साथ ही दिवियापुर को भी देखते रहना।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड़ शो के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। कार्यकर्ताओं उत्साह में जमकर नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान ऐरवाकटरा रोड़ पर जाम देखने को मिला। चुनावी रणनीति बनाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ स्थानीय नेताओं को रथ में भी बैठाया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा, दिवियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री चौधरी रामबाबू यादव, पूर्व विधायक विनय शाक्य, लोकसभा एटा से पार्टी प्रत्याशी देवेश शाक्य आदि जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?