गुरमुरा में मछली हैचरी फार्म में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सीसीटीवी में दिखे चोर की तस्वीरें वीडियो लेकर जांच में जुटी पुलिस

गुरमुरा (सोनभद्र)। – चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित मां अमिला मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र (मछली हैचरी फार्म) में बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। रात करीब 11 बजे तीन‑चार व्यक्ति फार्म हाउस में प्रवेश कर लाखों रुपये मूल्य के उपकरण और सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह फार्म के सुरक्षा गार्ड कमला गोड़ ने पुलिस को दी।
गार्ड ने अपनी तहरीर में बताया कि चोरों ने फार्म में रखी तीन बड़े हँडी, चार जाल, दो पीस समर सेबल का कॉपर कावड़, 100 मीटर पैनल सोलर के वायर, एक सेट कॉपर तार, एक मरी साइकिल, एक बड़ा भगौना, बाल्टी, जैकेट और अन्य कपड़े सहित कुल लगभग एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। गार्ड ने बताया कि वह सुबह जब फार्म में पहुंचा तो चोरी का पता चला और तुरंत फार्म मैनेजर राजाराम को सूचित किया। राजाराम ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो चोरी की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड पाई गई।
सीसीटीवी में दिखे चोरों की तस्वीरें और वीडियो पुलिस को सौंपे गए। डायल 112 और चोपन थाने को सूचना देने के बाद गार्ड ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चोरी के आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी भी इस घटना से दुखी हैं और पुलिस से शीघ्र न्याय की अपेक्षा रखते हैं, सुरक्षा बढ़ाने के लिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?