प्रदेश का युवा आठ साल मे आत्मनिर्भर बना है:श्रवण गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा निकाला गया बाइक जुलूस

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आज श्रवण गोंड की अगुवाई में सलैयाडिह ग्राम पंचायत के सीता मोड चौराहे से दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस 8 साल बेमिसाल नारों के साथ काली मंदिर रोड, मुडिसेमर तिराहा, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक से होते झारखंड बॉर्डर तक जोरदार नारों के साथ निकाला गया।


इस दौरान मौके पर मौजूद श्रवण गोंड ने कहा कि देश को विश्व के मानस पटेल पर डबल इंजन की सरकार आज सोने की तरह चमका रही है देश के प्रधानमंत्री के द्वारा आम जनमानस के सुख सुविधाओं को देखते हुए तरह-तरह की योजनाओं में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन, नगर विकास, रोशन प्रदेश, आस्था को नमन परंपरा का सम्मान, अन्नदाता का उत्थान, सहकार में समृद्धि, हर खेत को पानी, पशुधन संरक्षण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्मार्ट आत्मनिर्भर ग्राम, वंचित को वरीयता, सशक्त नारी समृद्ध समाज, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुलभ चिकित्सा शिक्षा, नवाचारी नवोन्मेषी शिक्षा, खेल के साथ-साथ रोजगार, आत्मनिर्भर होते युवा जैसी तरह-तरह की योजनाओं से देश के ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य व देश का सर्वांगीण विकास तीव्र गति से हो रहा है।


उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा देशहित में कराए जा रहे तरह-तरह के योजनाओं से पूरा देश विकास की गति के साथ-साथ पूरे विश्व के मानस पटल पर उभरता नजर आ रहा है। देश व प्रदेश में माफियाओं का डर समाप्त हो गया है लोग अमन चैन के साथ जीवन जी रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मनीष मद्धेशिया, सुमित कांशकार, संजय गुप्ता, रवि जायसवाल, उपेंद्र श्रीवास्तव, कार्तिक चंद्रवंशी, अमन जयसवाल, संजीव गुप्ता, पंकज गोस्वामी, सुभाष शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?