दोस्तों के साथ गया युवक गायब,युवक की तलाश जारी, परिजन परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

6 दिन से लापता युवक का नहीं चला पता परिजन व्याकुल

0 सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव का मामला

सोनभद्र। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार ।
वही पीड़ित के परिजन – नितिन कुमार पुत्र रामशीष निवासी ग्राम- बिच्छी, ने बताया कि घटना बीते 1 अगस्त की ताकरीबन 03 बजे लापता भाई अरविन्द कुमार को उनके दोस्त घुमने का बहाना लेकर ले गए । 02 अगस्त को लापता युवक के दोस्तों ने वापस आकर बताया कि अरविन्द का एक्सीडेन्ट हो गया था उसे जन सेवा हास्पिटल टेंगरामोड़ वाराणसी में दवा के लिए ले जाया गया था। जन सेवा हास्पिटल टेगरा मोड़ वाराणसी से अरविन्द कहीं चला गया, नहीं मिल रहा है। मित्र की इस सूचना पर हम लोग ने अपने स्तर से तलाश किया लेकिन लापता युवक के साथ ले गए दोस्त अवधेश की बातो मे सच्चाई नहीं लग रही हैं, हमे विश्वास है कि लापता भाई अरविन्द की हत्या कर के कही गायब कर दिया। लापता युवक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर अपने लापता भाई को खोजने की गुहार लगाईं। मामले में रिपोर्ट लिखा कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?