अमित मिश्रा
15 अगस्त को हर घर फहराएगा तिरंगा
500 से ज्यादा महिलाएं बनाने का कर रही कार्य
सोनभद्र। जनपद में शासन के निर्देश पर हर घर मे तिरंगा फहराया जाना है जिसको लेकर एनआरएलएम की तफर से तिरंगा समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है।
इस सम्बंध में प्रबन्धक एमजी रवि ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य सीडीओ द्वारा दिया गया है जिसमें अभियान तेजी पूर्वक चलाकर झंडा बनाने का किया जा रहा है।
वही जनपद में एनआरएलएम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर घर तिरंगा फहराने/अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा झंडा बनाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद को 2.25 लाख झंडा बनाने का लक्ष्य प्राप्त है, इस कार्य में जनपद की 500 से ज्यादा महिलाएं लगी हुई है जो निरंतर झंडा बनाने की कार्य को तत्परता से कर रही है।
इस कार्य से न केवल महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है बल्कि आजीविका के नए रास्ते भी प्रशस्त हो रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार झंडा बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है ताकि समय रहते लक्ष्य को पूरा कर लिया जाए 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर में तिरंगा झंडा फहराया जाना है।










