महिला आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने किया ब्रीफ,जानी उनकी समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। महिला आरक्षी अपने-अपने बीट में नियमित रूप से भ्रमण कर महिलाओ एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा महिला बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद की समस्त महिला बीट कर्मियों की मीटिंग के दौरान कहा।

उक्त मीटिंग के दौरान महिला बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बैंकिंग करेस्पोन्डेन्ट सखी, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव व रोकथाम, महिला सम्बन्धी कानूनों यथा पाक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब, मादक पदार्थों, छेड़खानीमहिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलोंशोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त के अतिरिक्त महिला बीट कर्मियों से उनके कार्य के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तर करते हुये उनसे बीट क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला सम्बन्धी कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुये उनकी दक्षता में वृद्धि की गयी। साथ ही महिला बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देश दिया।

इस दौरान बीट क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली तीन महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में अनुशंसा भी की गयी। सम्मानित होने वाली महिला बीट कर्मियों में महिला आरक्षी नीलम थाना बभनी, महिला आरक्षी लवली सिंह कोतवाली राबर्ट्सगंज व महिला आरक्षी उमावती थाना बीजपुर रही।

इस मीटिंग को दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?