हिण्डाल्को रेणुकूट में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रेणुकूट,सोनभद्र। 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हिण्डाल्को रेणुकूट में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हिण्डाल्को रेणुकूट प्लांट के मुखिया समीर नायक के द्वारा भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर हेड एचआर जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा, रिडक्शन प्लांट हेड जयेश पवार, सेफ्टी हेड जय तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। पूजन उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष के सुरक्षा प्रदर्शन पर प्रकाश डाला गया तथा यह जानकारी दी गई कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण सत्रों सहित कुल 11 गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता और उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके। सुरक्षा ध्वज फहराने के पश्चात  समीर नायक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों एवं समाज में व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है जो सभी कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और सुरक्षित कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा संस्कृति केवल दिखाई देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि उसे व्यवहार और कार्यशैली में जीवंत रूप से अपनाया जाना आवश्यक है। सुरक्षा विभाग के डॉ प्रदीप सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?