रंगोली बनाकर छात्राओं ने रतन टाटा को याद किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विन्ध्य कन्या पी०जी० कालेज राबर्ट्सगंज में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंजली, सृष्टि, दुर्गावती, प्रियंका, अंकिता, आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली की थीम का मुख्य उद्देश्य रतन टाटा को याद करना था। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से देश के मशहूर उद्योगपति और देश के कोहिनूर रतन जहागीर भाई टाटा को याद किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा की रतन टाटा एक दूरदर्शी कारोबारी नेता थे वे दयालु मनवाले और आसाधारण इंसान थे भारत ने एक महान इंसान को खो दिया टाटा सर के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी करूणा और परोपकर के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश और दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है उनकी विरासत हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। हिन्दुस्तान का अभिमान देश का गौरव और सम्मान का नाम है रतन टाटा। रंगोली के माध्यम से छात्राओं के रचनात्मक विकास के साथ-साथ उनमे छिपी प्रतिभाओं को भी निखारा जाता हैं। इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं की क्रियाशिलता तथा एकाग्रता एवं मीलकर कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० कैलाश नाथ, डॉ० अरुणेन्द्र संदल, डॉ० मालती शुक्ला, डॉ० अनुग्रह सिंह, कीर्ति, पिंकी व समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?