अमित मिश्रा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उभ्भा पीड़ित परिवारों ने किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। उभ्भा गांव के पीड़ित परिवार के साथ आज जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 जुलाई 2019 को उभ्भा नरसंहार से जुड़े लोगों को जिस आदर्श सोसाइटी की जमीन को निरस्त कर गांव के भूमिहीन लोगों को पट्टा दिया गया था। विनिता शर्मा व आशा मिश्रा की जमीन जिन लोगों को बैनामा की गई थी व आदर्श सोसाइटी की जमीन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस बात का आश्वासन भी दिया गया था की इन सब जमीनों का नामांतरण निरस्त करके जो लोग जमीन पर काबिज हैं और जो लोग लंबे समय से खेती-बारी कर रहे हैं पीड़ित पक्षकारों को जमीन मुहैया करा दी जाए लेकिन अभी भी बैनामा जमीन लगभग 20 बीघा व आदर्श सोसाइटी की जमीन लगभग 100 बीघा सोसाइटी के लोगों के नाम पड़ी हुई है।
जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि जिला प्रशासन संज्ञान लेकर शेष बची हुई जमीन को सोसाइटी व बैनामा सुदा जमीन को निरस्त करते हुए भुमिहीन परिवारों को आवंटित किया जाय। इसके साथ ही एक वर्ष पहले उभ्भा में सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और सर्वे प्रक्रिया के दौरान लेखपाल व नायब तहसीलदार द्वारा आधार वर्ष की खतौनी बनाकर पट्टाधारकों की जमीन को कई टुकड़ों में कर दिया गया जिसके चलते उन्हें खेती-बारी करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वही सर्वे में जैसे जमीन है उसी रूप में उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाए ताकि वह खेती-बारी आसानी से कर सकें।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव बाबुलाल पनिका, रामप्यारे गोड़ वसंत लाल गौड़, बबुदर गोड़ राजकुमार गोड़, छोटेलाल गोड़, बाबूलाल, रामकुमार गोड़ शर्मिला गोड़, बबुदर गोड़, भोला प्रजापति, जगन्नाथ पाल ,राम जी, कृपा शंकर, टीकम सिंह ,राम गोविंद सिंह ,श्री प्रसाद ,कमला,रामरक्षा, लखराजी, धनराज, पनवा देवी समेत सैकड़ो आदिवासी उपस्थित रहे।







