मजदूरी मांगने गयी महिला से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास,जांच मे जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रभारी निरीक्षक ने कहा महिलाओ के साथ अपराध करने वालो को बख्शा नही जाएगा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र एक गांव में एक मनबढ़ युवक ने दिनदहाड़े मजदूरी मांगने पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह दुकान जा रही थी कि रास्ते में युवक मिल गया और पूर्व में काम करने की मजदूरी मांगने लगी तो वह उसकी साड़ी पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया और स्थानीय पुलिस जांच के नाम पर कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने कहा कि मामला सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र का है , इसका संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

बताते चलें कि आज सुबह लगभग सात बजे गांव की एक दुकान पर घर का सामान लेने जा रही थी, रास्ते में बबलू गुप्ता पुत्र बचाउ लाल की दुकान के पास जशवंत उर्फ मंत्री मिल गये। जिनसे पूर्व में किये गये काम की अपनी मजदूरी मांग रही थी, इतने में बबलू गुप्ता अपनी दुकान से आकर उसकी साड़ी का आंचल खींचकर गलत इरादों से स्तन को छूआ और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर मनबढ़ बबलू गुप्ता ने पीड़ित युवती को धमकाने लगा,किसी तरह अपने कपड़े को छुड़ाकर युवती अपने घर भागी और परिजनों से आपबीती सुनाई।

इस घटना क्रम के तुरंत बाद युवती ने नजदीकी पुलिस चौकी सुकृत में लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस जांच करने का हवाला देते हुए देर शाम तक कोई कार्रवाई नही की और खानापूर्ति कर मामले को दूसरा मोड़ देने में लगी रही। वही पीड़िता के सम्मान पर चोट पहुंचाने से घर से बाहर नहीं निकल पा रही है और डरी सहमी सी है, वहीं पीड़िता ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो ओ आत्महत्या करने पर मजबूर होगी।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि पीड़िता का तहरीर सुकृत चौकी पर मिला था, अभी थाने पर उपलब्ध नहीं हुआ है, मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।  हालांकि मामला पास पड़ोस का किसी विवाद को लेकर है जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?