बारात में गया व्यक्ति लापता, चार दिन बाद नौगढ़ थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी, तलाश में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। मंगरही ग्राम पंचायत के गहिला गांव निवासी विरोधी (40 वर्ष) पुत्र फकीर 12 मई की शाम करीब 5 बजे गहिला से बारात करने के लिए सेमरा कुशही गए थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों के अनुसार विरोधी बारात में मौजूद थे। अगले दिन सुबह उनके बच्चों ने घर वापस चलने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ हैं और वही उन्हें घर छोड़ देगा। इसके बाद अन्य बाराती घर लौट आए, लेकिन विरोधी वापस नहीं पहुंचे।

परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। चार दिन तक तलाश के बाद परिजनों ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

वहीं विरोधी की मां रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह बस अपने बेटे को सकुशल अपने सामने देखना चाहती हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी गुमशुदगी की घटना से बेहद परेशान और चिंतित हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस लगातार लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को विरोधी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नौगढ़ थाना के मोबाइल नंबर 9454403188 अथवा परिजनों के मोबाइल नंबर 8887228816 पर सूचना दें, ताकि व्यक्ति को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?