सी एस पाण्डेय
O- पांच लड़की के बाद एकलौता पुत्र था गुलशन
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार की दोपहर छ वर्षीय बालक की बाउली में डुबने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव को दफ़न कर दिया।मृतक एक लौता पुत्र था घटना से परिवार के लोगो पर पहाड़ टूट पड़ा ।
थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम पंचायत के सेमरिया में छ वर्षीय बालक गुलशन पुत्र राजकुमार बुधवार को स्कूल गया था छुट्टी के समय वापस आते समय वह बच्चों के साथ बाउली में नहाने चला गया।और डूबने लगा। डूबते बालक को देखकर गांव के बच्चे शोर मचाने लगे ।जब तक गांव के लोग इकठ्ठा होकर बचाव कार्य करते तब तक बच्चा डूब गया।घण्टों प्रयास कर बच्चे को पानी से निकाला गया। लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड दिया।मृतक पांच लड़कियों पर पैदा हुआ एक लौता पुत्र था ।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। राजकुमार व उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था।परिवार के लोगों ने बगैर पुलिस के सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिया।







