पंचमेश्वर महादेव धाम में रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार और शिवभक्ति से गूंज उठा धूमा गांव

विण्ढमगंज (सोनभद्र)।  विरेन्द्र कुमार
जनपद सोनभद्र के विकासखंड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा स्थित पंचायत भवन परिसर में अवस्थित पंचमेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को पूर्ण वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

सुबह लगभग 10 बजे यज्ञ मंडप से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-संवरी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर, हाथों में ध्वज-पताका लिए हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। कलश यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में भाजपा नेता श्रवण सिंह गोड़, ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि रुद्र महायज्ञ का उद्देश्य गांव में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है।

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन श्रीराम कथा का संगीतमय प्रवचन प्रसिद्ध कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा किया जाएगा, जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

महायज्ञ का समापन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर होगा। इस अवसर पर भव्य शिवरात्रि मेला और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

रुद्र महायज्ञ और कलश यात्रा को लेकर पूरे धूमा गांव में उत्सव और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और संस्कार भी मजबूत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?